उभांव पुलिस को लगभग 3,50000 हजार रुपये की जलकल की चोरी की पाइप के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

बिल्थरारोड।उभाँव पुलिस द्वारा गिरफ्तार 02 नफर वांछित अभियुक्तों के कब्जे से वाहन डीसीएम पर लदी जलकल विभाग की चोरी की कुल 95 अदद प्लास्टिक की पाईप अनुमानित मुल्य 3,50,000 रु ) बरामद करने में उभाँव पुलिस को सफलता मिली है ।शुक्रवार के सुबह थाना उभाँव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए चौकिया मोड़ पर मौजूद थे कि मुखविर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त पप्पू पुत्र स्व0 रामप्यारे, रंगीलाल उर्फ रंगीला पुत्र बिरजू राम समस्त निवासीगण परदहा थाना कोतवाली जनपद मऊ को ग्राम मुजौना सडक से शुक्रवार को समय 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से वाहन डीसीएम नम्बर UP52 T 0990 पर लदी चोरी का कुल 95 अदद जलकल विभाग की प्लास्टिक की पाइप बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 239/2024 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 के तहत जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह,उ0नि0 सत्येन्द्र चौधरी , का0 अनिल यादव ,का0 उपेन्द्र यादव थाना उभाँव शामिल रहे।
