जब मैडम जी तमंचा के साथ पकड़ी गई! वीडियो वॉयरल
नीलेश दीपु
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सभी को सोचने को मजबूर कर रहा है कि हम अपने बच्चे और बच्चियों को अच्छे संस्कार क्यों नहीं दे पा रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला से तमंचा बरामद किया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है। यहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला तमंचा लेकर जा रही है। इसके बाद पुलिस उस महिला के पास पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इस घटना की आसपास के लोगों ने वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।आरोपी महिला का नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह यादव है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह पेशे से टीचर बताई जा रही है। उसकी रठेरा गांव निवासी उमेश के यहां ननिहाल है। मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी। इस दौरान किसी ने उसके पास तमंचा भेज देख लिया था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू की। पहले तो ना नुकुर करती रही। इसके साथ उसने पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब भी किया। बावजूद इसके, महिला कांस्टेबल ने शुरू तलाशी ली। जिसमें उसकी जींस से 315 बोर का तमंचा निकल आया।
मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है वह शिक्षिका है। अब पता लगाया जा रहा है कहां पर शिक्षक है। इसके साथ ही उसके बाद कहां पर उसकी तैनाती है।

