सिकन्दरपुर: टैंकर और जीप की भिड़ंत में महिला की मौत! कई घायल

सिकंदरपुर(बलिया) क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी के समीप मंगलवार की सुबह कमांडर जीप व टैंकर की आमने सामने टक्कर में जीप में सवार महिला सहित 7 लोग घायल हो गए।जिसमे एक महिला की मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा के हॉस्पिटल रोड डाकघर निवासी गीता देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी सुरेश चंद इलाज के लिए जीप से मऊ इलाज कराने जा रही थी उसी जीप में डोमनपुरा (नगरा मोड़) निवासी अजमल अंसारी भी सवार थे अभी जीप नवरतनपुर चट्टी पर पहुंची थी कि बेल्थरा रोड के तरफ से आ रही टैंकर ने जीप में टक्कर मार दिया। जिसमें गीता देवी व अजमल अंसारी सहित 7 लोग घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वही अजमल अंसारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसएचओ राजेश कुमार यादव चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही जीप कब्जे में लेकर थाने लेकर चली आई।वही टैंकर चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।।
