निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह और सुभासपा समर्थको के बीच बकझक की बात सामने आई है!

बांसडीह विधानसभा में निषाद पार्टी प्रत्याशी केतकी सिंह और सुभासपा कार्यकर्ताओं में झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि असेगा गांव में मतदान को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें केतकी सिंह और सुभासपा समर्थकों के बीच झड़प होता दिखाई दे रहा है। सुभासपा सपा समर्थकों का आरोप है कि निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी ने पांच गाड़ियों से असेगा गांव में आकर सुभासपा के कार्यकर्ताओं को धमका रही थी वहीं केतकी सिंह ने कहा कि असेगां गांव में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा था जिसके बाद मैं वहां गयी तो महिला जानकर मेरे ऊपर भी हमलावर हो गए।

इस सबन्ध में जिलाधिकारी का बयान पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर डीएम बलिया द्वारा यह कहा गया कि मामला संज्ञान में आया है और यह मामला किसी गांव में चुनाव जनसंपर्क के दौरान का है मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *