रसड़ा में युवक को गोली मारकर घायल किया, पुलिस ने बनाई 3 टीमें — क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी


थाना रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 17 महावीर अखाड़ा निवासी धनंजय राजभर पर शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

घटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता ने वीडियो बाइट के माध्यम से बताया कि घायल युवक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है।

घटना के बाद से मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। अधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही तेजी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *