उभांव क्षेत्र में बढ़ते हादसे और चोरी की वारदातें, पुलिस की पकड़ पर उठ रहे सवाल

बिल्थरारोड। जहाँ एक तरफ उभांव पुलिस चोरी पर नकेल कसने व  यातायात नियम का पालन कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान कर रही। वही क्षमता से अधिक लोड लादकर चल रहे वाहनों के चलते दुर्घटनाये हो रही है। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। शनिवार को बाजार में ओभर लोड ईरिक्सा मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों के ऊपर पलट गया। जिससे युवक घायल हो गए। लोगो ने बड़ी मशक्कत के बाद ईरिक्सा उठाकर दबे युवको को बाहर निकाला। बहोरवा मार्ग पर धीरज गुप्ता के घर के सामने खड़ी अर्टिका गाड़ी के पीछे लग क्रोम पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। वाहन स्वामी का लगभग 7 हजार का नुकसान हुआ है।वही बीते बुधवार को उभांव थाने के एक सिपाही की बाइक व शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गयी।आयेदिन हो रही चोरी की घटनाओं व वाहनों के अनियमित चलने पर पुलिस की हनक बौनी दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *