बलेनो कार के शीशे में गर्दन दबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

बिल्थरारोड। क्षेत्र के चन्दाडीह स्थित मातु जी महारानी मन्दिर पर नई बलेनो गाड़ी का पूजन अर्चन करने गए वाहन स्वामी के डेढ़ वर्षीय बेटे मासूम रेयांश की दरवाजे के शीशे में गर्दन दब जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरण शोभा दुकान के संचालक व चकिया निवासी रवि ठाकुर नई बलेनो कार लिये थे । सोमवार को अपराहन लगभग साढ़े 4 बजे चन्दाडीह स्थित मातु जी महारानी मन्दिर पर पूरे परिवार के साथ पूजन अर्चन करने गए थे। गाड़ी का आधा शीशा खुला हुआ था। जिसमे उनका भतीजा रेयांश डेढ़ वर्ष पुत्र रोशन ठाकुर गाड़ी के शीशे पर गर्दन रखकर बन्दर देख रहा था। इसी बीच कार चालू करते समय कार का शीशा अचानक बंद हो गया। जिससे मासुम रेयांश की गर्दन शीशे में दब गया। जिससे अचेत हो गया। आनन फानन में परिजन नजदीक में प्राथमिक उपचार के बाद मऊ ले गये। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *