नगर पंचायत सभागार का नाम भामाशाह जी के नाम पर रखने पर तैलिक साहू समाज ने जताया आभार

बिल्थरारोड/नगर पंचायत कार्यालय में तैलिक साहू समाज के महापुरुष एवं राष्ट्रगौरव दानवीर भामाशाह जी के नाम पर नवनिर्मित सभागार का नामकरण किए जाने पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि/सभासद दिनेश कुमार गुप्त को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर “तैलिक साहू सेवा समिति” के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार गुप्ता अपने समस्त संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और भामाशाह जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त की।
समिति ने कहा कि यह निर्णय समाज को नई पहचान और सम्मान दिलाने वाला है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दानवीर भामाशाह जी के योगदान को आज भी देश याद करता है, और अब नगर पंचायत स्तर पर उनका नाम सभागार से जुड़ना गौरव की बात है।
इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त का सम्मान भी किया।
