बिल्थरा रोड होली मिलन समारोह वैश्य एकता पर बल !


बेल्थरारोड चंद्रशेखर पार्क में बुधवार की देर शाम स्वर्णकार समाज के होली मिलन समारोह में वैश्य समाज के दिग्गज नेता जुटे। मुख्य अतिथि के रुप में हाटा के भाजपा विधायक मोहन वर्मा पहुंचे और स्वर्णकार समाज समेत पूरे वैश्य समाज में जोश भर दिया। विधायक ने बेल्थरारोड में हुए विकास के लिए नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता के कार्यों की सराहाना की। उन्होंने कहा कि आज वैश्य समाज को एक होने की जरूरत है। तभी समाज का विकास हो सकेगा। समारोह में रसड़ा नगरपालिका चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, बेल्थरारोड चेयरमैन दिनेश गुप्ता और डा. सोमनाथ सराफ ने भी वैश्य समाज के राजनीतिक सक्रियता को और बढ़ाने की वकालत की तथा वही ओम प्रकाश सर्राफ ओईम गैस के संचालक ने कहा कि समाज में हमेशा एकता को बना करके चलने से ही देश की भलाई है उन्होंने कहा कि अगर मेरी जरूरत इस समाज को जैसे भी पड़े तो मैं वैश्य समाज के लिए तन, मन, धन से खड़ा हूँ। समारोह में रसड़ा सभासद राजकुमार गुप्ता रिंकू, मोहन सिंह वर्मा, मोहन मद्धेशिया, बैजनाथ प्रसाद साहू, केशर सिंह, पिक्की वर्मा, मनोज सराफ मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत डा. सोमनाथ सर्राफ ने किया और उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समारोह में सभी वक्ताओं ने एकदूसरे को होली की बधाई दी और वैश्य समाज के एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान शुमनाथ, दिनेश सराफ, आलोक गुप्ता, सरदार केशर सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, डा. अमरनाथ, शिवकुमार हेमकर, विजय मद्धेशिया, मनोज सराफ, धर्मेंद्र सोनी, राजेश वर्मा, विनय वर्मा,किशन वर्मा, बिन्नू सराफ समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
