एग्रिस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कराये जाने के विरोध पंचायत सहायकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के पंचायत सहायकों ने एग्रीस्टैक डिजिटल क्राप सर्वे कराए जाने का विरोध करते हुए गुरुवार को खंड विकास अधिकारी फैसल आलम को ज्ञापन दिया। उन्होंने ‘इस कार्य के लिए आने वाली दिक्कतें बताते हुए इससे पृथक किए जाने की मांग की।
पंचायत सहायक यूनियन सीयर के बैनर तले ब्लॉक में ज्ञापन देने पहुंचे पंचायत सहायकों ने कहा कि शासनादेश के अनुसार खरीफ मौसम 2025 से ई-खसरा पड़ताल (डीसीएस) अतंर्गत डिजिटल क्राप सर्वे लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों द्वारा सपंन्न कराने का आदेश दिया गया है। इस निर्णय के अनुपालन में-कृषि विभाग द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से सर्वेयरों का चयन एवं उनके मानदेय, प्रोत्साहन की व्यवस्था की जा रही है। इसका व्यय भार भी कृषि विभाग वहन करेगा। उन्होंने कहा किं उचित तकनीकी संसाधनों, मोबाइल फोन आदि का अभाव है। पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सचिवालय का एकमात्र कर्मचारी हैं। उसके फील्ड में जाने से सचिवालय कां संचालन बाधित होता है। यूनियन के अध्यक्ष राजन साहू ने कहा कि एंग्रीस्टैक क्राप सर्वे पूर्ण रूप से कृषि विभाग का काम है। यह पंचायतीराज विभाग की नियमित कार्यसूची में सम्मिलित नहीं है। प्रति गाटा या प्रति प्लाट के हिसाब से जो राशि प्रस्तावित है वह अत्यंत अल्प है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्तायुक्त. मोबाइल फोन उपलब्धं कराए जाएं। जिस भी विभाग का काम उनसे लिया जाना है। उस विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि के स्थान पर सम्मानजनक मानदेय दिलाया जाए। इस मौके पर विशाल प्रजापति, दिनेश यादव, अर्चना, रोशनी, शिम्पी, पूजा, मयंक, सुशील, प्रियांशी, अमृता, वर्षा, रेनू, प्रियंका, श्वेता, सुरुचि, रविन्द्र, अनुराग किशन, आशीष, गौरव, किरन, पिंकी, अंकिता, शशिकला, हेमा, अभिषेक सहित दर्जनों की संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *