विकसित संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है- मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

बिल्थरारोड। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को ग्रामसभा अतरौल व पड़री में चौपाल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ वाग्देवी सरस्वती, महात्मा गांधी व अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाई गई योजना का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। जिससे समाज के अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों चौपाल लग रहा है आज सरकारी कर्मचारी गांवों में घर घर जाकर लोगो की समस्याओं को सुन रहे है। और सरकार की योजनाओं को बता रहे है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का जो अभियान सबका साथ- सबका विकास ,सबका सम्मान के द्वारा जनता को लाभ पहुँचाया जा रहा है। वही पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि जो लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। वे लोग फार्म भरकर सम्बंधित कर्मचारी को दे उन्हें उसका लाभ मिलेगा। साथ ही जो पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित है। गांव के ग्राम प्रधान और सचिव से मिलकर अपना आवास पास कराए। इस दौरान आंगनवाड़ी के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री द्वारा महिलाओं के गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामप्रधान द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह, सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह , सीडीपीओ सरस्वती शाक्या,एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह,एडीओ आइएसबी मृत्युंजय राय, ग्राम पँचायत अधिकारी उपेंद्र कुमार,सचिव सविता, सचिव संतोष यादव,ग्राम प्रधान अतरौल सुमेर सिंह, ग्रामप्रधान पड़री शमा व प्रतिनिधि आलम, विश्राम सिंह,पशुचिकित्सा अधिकारी अजित गुप्ता, कैप्टन गुलाब मौर्य,प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *