NHAI 727-B पर बड़ा हादसा, मुजौना के सामने बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के पिलर से गिरे 4 मजदूर गंभीर !

बिल्थरा रोड (बलिया)।
NHAI 727-B पर मुजौना के सामने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पिलर पर सरिया बांधने के दौरान बुधवार को करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान चार मजदूर सरिया सहित नीचे गिर गए, जिससे सरिया लगने के कारण सभी को गंभीर चोटें आईं।
घायलों की पहचान नूर आलम पुत्र नईम, आमिर अंसारी पुत्र अब्बास, शहादत पुत्र भोला एवं अब्दुल्ला पुत्र अज्ञात के रूप में हुई है। सभी मजदूर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों एवं ठेकेदार की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना उभांव पुलिस के साथ-साथ सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *