रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कारण 58 वर्ष बाद बिल्थरारोड – डीएवी ढाला को बुधवार को बन्द कर दिया गया ।

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कारण 58 वर्ष बाद डीएवी ढाला को बुधवार को रेलवे द्वारा बल्ली गाड़कर अस्थायी रूप से बन्द कर दिया गया । जिससे छात्र/छात्राओं को अब मधुबन ढाला से होकर अस्थायी मार्ग से स्कूल जाना पड़ेगा । डीएवी ढाला के बंद हो जाने से लगभग आधा दर्जन गांव भी नगर से कट गए है। जानकारी के अनुसार सन 1965 में डीएवी इन्टर कालेज के ढाला का निर्माण हुआ था। किंतु रेलवे के आधुनिकीकरण और रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते स्टेशन के विस्तार होने पर डीएवी ढाला का अब आस्तित्व समाप्त हो गया है। रेलवे के सिविल इंजीनियर एक्सपर्ट जिनेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म के विस्तार होने से डीएवी ढाला बन्द हो जायेगा। डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र/ छात्राओं और जनता के आने जाने के लिए डीएवी ढाला के पूरब तरफ से 30 जनवरी तक एक पक्की बनाकर उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके निर्माण होने तक प्लेटफार्म से होकर मधुबन ढाला के एलसी 18 से सोनाडीह ढाला एलसी 17 तक आने जाने के लिए अस्थायी एक 5 मीटर का सड़क तब तक उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे आमलोगों को आने जाने और छात्र/ छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी न हो। इस कच्ची सड़क पर धूल से निजात पाने के लिए हर रोज पानी का छिड़काव होता रहेगा। डीएवी ढाला के बंद हो जाने व अस्तित्व समाप्त होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *