नहीं रहे वैश्य समाज के सर्वमान्य नेता वशिष्ट मंत्री जी तुर्तीपार हुआ अंतिम संस्कार

बिल्थरारोड /नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और कारोबारी वशिष्ठ प्रसाद गुप्ता उर्फ मंत्री जी अब नहीं रहे। 80 वर्ष की अवस्था में उनका शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। शनिवार को सरयू किनारे तुर्तीपार घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद बेल्थरारोड में शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री जी के निधन की खबर मिलते ही पूरा नगर शोक में डूब गया। वैश्य समाज के सर्वमान्य नेता वशिष्ठ मंत्री जी के नाम से बेल्थरारोड नगर में चर्चित मंत्री जी की गली भी अब सुनी पड़ गई। बेल्थरारोड में उनके आवास वाले गली को यहां मंत्री जी की गली के नाम से जाना जाता है। वे अपने 56 सदस्यीय वाले तीन पीढ़ी से भरे पूरे परिवार को आज भी संयुक्त परिवार के रूप में बंधे हुए थे। वे अपने पीछे दो पुत्र, पुत्र वधू, तीन अन्य भाई और 56 सदस्यों से भरे परिवार को छोड़ गए है। अंतिम संस्कार हेतु यात्रा में मधुबन के चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, बेल्थरारोड चेयरमैन दिनेश गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव फौजी, मृत्युंजय गुप्ता, सत्यप्रकाश जायसवाल, विनोद सेहरा, श्रीराम गुप्ता, कालिका गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, पुनीत गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, विपिन पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अंजनी गुप्ता, संतोष गुप्ता, काशीनाथ जायसवाल, पंकज मोदी, विनोद जायसवाल, फिक्की वर्मा समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *