किसान नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर सड़क को शीघ्र बनवाने का किया मांग

बिल्थरारोड। देवेंद्र डिग्री कालेज तेंदुआ गांव से चौकिया तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क के लगभग दो वर्ष बाद भी निर्माण कार्य पूरा नही होने से आमजन को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने मधुबन रेलवे क्रासिंग से तेंदुआ तक सड़क निर्माण कार्य मे उदासीनता और लापरवाही को लेकर उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता को पत्र देकर शीघ्र निर्माण कार्य कराने का मांग किया है। उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से सड़क पर उड़ रही धूल से सड़क के किनारे रह रहे वाशिन्दों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वही आपजन को आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गयी है। उन्होंने पत्र देकर इस सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *