प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने नगर पंचायत द्वारा बनाये गए जननायक पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 12 के चकबन्दी गली में नगर पंचायत द्वारा बनवाये गए जननायक हरिकेवल प्रसाद प्रेक्षागृह का एवं नगर में बने 16 इंटरलॉकिंग मार्गो का लोकार्पण नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के देखरेख में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देंकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री शाही ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत व योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही यह तय हो गया कि अगले लोकसभा चुनाव में एक बार पुनः मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद सलेमपुर लोक सभा के सांसद रहे। कहा कि वह हमेशा जनता की समस्यों के समाधान के प्रति जागरूक रहें। ऐसे समाजसेवी व राजनीतिक को अमर बनाने के लिए उनके नाम पर बना प्रेक्षागृह एक अच्छी सोच को दर्शाता है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ करने में विश्वास रखती है। बेल्थरारोड में प्रेक्षागृह की काफी आवश्यकता थी। इससे गरीबों तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का लगभग सभी राजनीतिक दलों ने विरोध किया। परन्तु जनता ने पार्टी के विकास कार्यों व सुशासन को देखते हुए उप्र में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः भाजपा को बहुमत देकर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पुनः नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री बनाने का संदेश दे दिया। कोरोना काल में 6 माह तथा उसके बाद 3 माह तक भाजपा सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन देकर एक रिकार्ड कायम करते हुए लोगो को सम्बल प्रदान किया। कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान विपक्षी पूछते थे कि अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा। वे भाजपाईयों से इस बात की चुटकी लेते थे। कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद यह भी संभव हो गया। कहा कि अब लोग सवाल नहीं उठाते हैं। उन्होंने नगर में हुए विकास पर खुशी व्यक्त करते हुए नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की सराहना की तथा आगामी निकाय चुनाव में भी पुनः भाजपा के कमल को खिलाने की अपील की। लोकार्पण समारोह को सांसद रविन्द्र कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, दिनेश्वर सिंह, सुरेश तिवारी, नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, देवेन्द्र कुमार गुप्त आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर ईओ ब्रजेश गुप्ता, अशोक कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, एबीएसए राकेश कुमार सिंह, गणेश गुप्ता, आलोक गुप्ता,अरुण गुप्ता, सतीश गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, पिक्की वर्मा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।







