बहुमुखी प्रतिभा के धनी कवि कल्याण सिंह को कुलपति ने किया सम्मानित.

बाँदा कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बाँदा मे आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन के क्रम मे रात्रि कवि सम्मेलन का भी सभी किसान भाईयों तथा उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार के सभी छात्र- छात्राओ ने भरपूर लुफ्त उठाया! अखिल भारतीय साहित्य परिषद बाँदा के बैनर तले आयोजित रात्रि कवि सम्मेलन का शुभारम्भ भारतीय दलहन अनुसंधान कानपुर के पूर्व निदेशक तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन. पी सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया! इस कवि सम्मेलन मे उपस्थिति कवियों के बीच शोध छात्र सब्जी विज्ञान विभाग सह- कवि साहित्यकार कल्याण सिंह ने भी अपनी कविता के द्वारा खूब वाहीवाही लूटी! अपने छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन से माननीय कुलपति जी ने उन्हे मंच पर अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किये! इस अवसर पर सभी संकायो के डीन, प्राध्यापक, शोध निदेशक सहित सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *