फर्जी नाम से आवास का पैसा डकारने वाली पूर्व प्रधान अपने पति के साथ गयी जेल, बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे है प्रधान पति >>

बिल्थरारोड / बलियाः सीयर ब्लाक के शाहपुर अफगा गांव में आवास का पैसा गबन किए जाने के मामले में पूर्व प्रधान और भाजपा नेता को जेल भेज दिया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही बुधवार को ग्रामिणों और भाजपा नेताओं में जबरदस्त हलचल मच गया। आरोपी पूर्व प्रधान आशा कुशवाहा और उनके पति एवं भाजपा नेता रणजीत कुशवाहा ने बलिया न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाला था लेकिन मंगलवार की शाम को न्यायालय ने अर्जी को खारिजकर पति-पत्नी को सीध जेल भेज दिया। भाजपा नेता रणजीत कुशावाहा पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी रहे है। मामला 2015 का बताया जा रहा है। जिन पर कूटरचना के तहत फर्जी नाम पर आवास का लाखों रुपया गबन का आरोप है। गांव के दयानंद राजभर उर्फ मुन्ना के लिखित शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के तहत उभांव थाना में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में तत्कालीन सचिव और संबंधित एसबीआई बैंक के उपशाखा के प्रबंधक भी अभियुक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *