चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार युवती की मौत व एक महिला समेत दो गम्भीर रूप से घायल !
बिल्थरारोड। रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को ननिहाल रसड़ा से राखी बांधकर मामा के साथ बाइक से वापस अपने घर अवाये आ रही 20 वर्षीय युवती की नगरा मार्ग पर फरसाटार गांव के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि मामा और नानी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के अवाये गांव निवासी प्रगति 20 वर्ष पुत्री नन्दलाल वर्मा अपने ननिहाल रसड़ा से राखी बांधकर मामा गोलू वर्मा 25 वर्ष और नानी किरण देवी 70 वर्ष के साथ बाइक से वापस अपने गांव अवाये आ रही थी। अभी फरसाटार पहुँचे थे कि विपरीत दिशा से जा रहा चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्रगति 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोलू वर्मा 25 वर्ष और किरण देवी 70 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना की ख़बर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

