जेल में पति से मिलने गई पत्नी ने साथ मिलकर खाया जहर


बलिया। जिला कारागार में निरूद्ध पति से मिलने गई पत्नी ने मिलकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचेत होने पर जेल प्रशासन ने दोनों पति—पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पति की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पति सूरज साहनी उम्र 25 से मिलने के लिए उनकी पत्नी नीलम साहनी उम्र23 निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड बुधवार को जिला जेल में पहुंची। नियमानुसार दोनों की मुलाकात हुई और दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने बिस्कुट खाया, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और दोनों अचेत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होेने पर चिकित्सकों ने पति सूरज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *