नगरा मार्ग पर बिड़हरा मंदिर के पास बाइक-टेंपो में भिड़ंत, चार गंभीर घायल दो की हालत नाजुक, रेफर !

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा सड़क मार्ग पर मंगलवार के अपराहन लगभग 3 बजे बिड़हरा मंदिर के पास टेंपू और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना में गम्भीर रूप से घायल बाइक सवारों की पहचान बाइक नम्बर के आधार पर किया नही हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिड़हरा मन्दिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गया जिससे सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बरमनिया ईसार गांव निवासी राधेश्याम और धनन्जय अपाची बाइक यूपी 60 जे 2636 सवार दो युवकों समेत टेम्पो में बैठे पार्थो जाना और पोबिन निकासी पश्चिम बंगाल गम्भीर रूप से घायल हो गये । दोनों बाइक सवारों की पहचान नही हो सकी। पुलिस बाइक नम्बर के आधार पर पता करने का प्रयास कर रही है।सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुंचकर घायलों से जानकारी लेकर और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है।
