तीन दिन पूर्व घर से गायब हुए युवक का शव बेल्थराबाजार सरयू नदी के किनारे पानी मे उतरा मिला

मृतक का दो दिन पहले यह पोस्टर जारी की गई थी गुमशुदा की

बिल्थरारोड।  तीन दिन पूर्व घर से गायब हुए उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव निवासी प्रतीक द्विवेदी 24 वर्ष पुत्र भीमशंकर द्विवेदी का शव बेल्थराबाजर सरयू नदी के किनारे पानी मे शनिवार शाम को मिलने से सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया। घर से लापता होने के बाद शव नदी में मिलने से तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्तीपार गांव निवासी प्रतीक द्विवेदी 24 वर्ष पुत्र भीमशंकर द्विवेदी बीते 12 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे घर से कही चले गए। जब शाम तक घर नही आये तो परिजनों ने ढूढना शुरू किया किन्तु कही अता पता नही चला। घर से गायब होने के चौथे दिन शनिवार की शाम को प्रतीक द्विवेदी का शव बेल्थराबाजार सरयू नदी के किनारे पानी मे उतरा मिला जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उभांव पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया। और इसकी सूचना परिजनों को दी। कागजी करवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *