उभांव पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च

बिल्थरारोड। होली त्योहार और शबे बारात पर्व के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम, उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र और चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार ने शनिवार को पीएसी बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने नगर में घुमकर मुस्लिम बन्धुओ से शबे बारात के पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। साथ ही उन्होंने होली के त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने के लिए हिन्दू भाईयो से अपील किया। पीएसी के जवानों ने उभांव पुलिस ने जवानों के साथ नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा से रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन होते हुए मधुबन ढाला और वहां से घूमते हुए पुनः सीयर चौकी तक फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सब इस्पेक्टर राजेश कुमार, संदीप यादव, कांस्टेबल रामसिंह, पंकज, प्रदीप मद्धेशिया, प्रेम पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *