थाना उभांव पुलिस ने 366/376/506 भा.द.वि से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद ।

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में पूरे जनपद में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना उभांव पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
जानकारी के अनुसार थाना उभांव के इंसपेक्टर अविनाश कुमार सिंह व उनकी टीम को मु0अ0सं0-39/2022 धारा 366,376,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोईन इराकी पुत्र मोहम्मद अहमद सा0 कुण्डैल ढाला थाना उभांव जनपद बलिया के मंगलवार को कुण्डैल ढाला के पास से समय लगभग 06.00 बजे प्रातः रहने की सूचना मिली । सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर गिरफ्तार किया गया तथा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अपहृता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। तथा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त मोईन इराकी को जेल भेज दिया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह , उ0नि0 राजेश कुमार , का0 रामजनम गुप्ता , का0 दयानन्द यादव . म0का0 संध्या थाना उभांव बलिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *