बिल्थरारोड में सेंट जेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट से रचा इतिहास!

बिल्थरारोड (बलिया)। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली (बड़ागांव) के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष आयुषी चौहान और संगम वर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद हर्षिता ने 94.2%, अंकित यादव ने 93.6%, ज़ैद सिद्दीक़ी ने 93% तथा अनुष्का ने 92% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के कुल 2 छात्रों ने 95% से अधिक और लगभग 15 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। अन्य प्रमुख छात्रों में सुहानी यादव (92.8%), राजदीप गुप्ता (92.4%), प्रयाग यादव (92.4%), रिया शुक्ला (92%) और साक्षी गोयल (91.2%) सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी और मिठाई बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र एवं प्रधानाचार्य शीला मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *