पर्यावरण कार्यक्रम के तहत सांसद, एसडीएम, ब्लाक प्रमुख और ईओ ने किया पौधरोपण


बिल्थरारोड। सरकार द्वारा जारी के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन देवेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में सलेमपुर लोकसभा के सांसद माननीय रविन्द्र कुशवाहा एवं ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। सांसद कुशवाहा और ब्लाक प्रमुख ने सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक बाबू देवेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और माल्यार्पण के तुरंत बाद परिसर में पाकड़ का वृक्ष लगाया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरे राम सिंह महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शिवाकांत मिश्र खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विकासखंड के उच्च शिक्षा विभाग के वृक्षा रोपण के नोडल अधिकारी डॉक्टर राम प्रताप चौरसिया एवं ग्राम प्रधान राम आधार राजभर ने अपने कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण किया इस अवसर पर श्री विनोद कुमार सिंह उदय प्रताप सिंह प्रवीण कुमार सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना रोवर रेंजर एनसीसी के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वही उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता और ईओ ब्रजेश कुमार गुप्त ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत डाकबंगले में वृक्षारोपण किया। तथा लोगो को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।
