श्री श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति जागृति क्लब लोहा पट्टी में भंडारा संपन्न
बिल्थरारोड। दुर्गा पूजा सकुशल सम्पन्न होने के बाद नगर के श्री श्री सिंह वाहिनी जागृति क्लब लोहा पट्टी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार शाम को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने माँ दुर्गा की आरती करने के उपरांत भण्डारे का शुभारंभ किया गया।। जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जागृति क्लब दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गुप्त, प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू, हरिप्रकाश पिंटू, कमलेश कुमार मद्धेशिया, दीपक, सानू जायसवाल, जितेंद्र प्रजापति, विवेक मोदनवाल, सत्येंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
