मांगलिक कार्यक्रम बना संघर्ष का मैदान, झगड़े में युवक पर हुआ जानलेवा हमला
बिल्थरा रोड क्षेत्र के एक्सार चौकिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान खुशी का माहौल अचानक तनाव में बदल गया। सागर नामक युवक के बरछा कार्यक्रम में दो भाइयों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
विवाद इतना बढ़ा कि बीच-बचाव करने पहुंचे 30 वर्षीय परशुराम पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववालों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे बाद में मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
