भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

बिल्थरारोड। नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित श्री ठाकुर मंदिर की ओर से मंगलवार को रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की अनुपम झांकी सजाई गई थी। ठाकुर मंदिर के महंत रामजी दास नागा बाबा के संयोजन में निकली भव्य शोभायात्रा में झांकी का दर्शन और पूजन अर्चन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। ऊंट, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ ठाकुर मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुआ। इस दौरान भक्ति गीत संगीत की धूम रही। शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों पर लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र व चौकी इंचार्ज देवेन्द्र प्रजापति दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।
