ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के 38 छात्र हुए सफल


बिल्थरारोड।यू पी ताइक्वान्डो संघ के द्वारा के निर्देशन में जिला ताइक्वान्डो संघ के नेतृत्व मे सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के प्रांगण मे कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया । कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में विद्यालय के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ज़िसमे 38 खिलाडियो ने सफलता पूर्वक टेस्ट पास किया | विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने ताइक्वांडो टेस्ट में सफल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के परीक्षक जिला ताइक्वान्डो संघ के कोषाध्यक्ष उदित राज गुप्ता रहे | टेस्ट के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल डॉ जे. आर. मिश्र , वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा, खेल प्रशिक्षक मंजीत कुमार , प्रमोद पाण्डेय, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे |
