न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल बेल्थरारोड का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम!

बिल्थरारोड। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बेल्थरारोड के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न संकायों में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया।
विज्ञान वर्ग में शिवम यादव ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिया मौर्य 90.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय, नबील अहमद 88.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे, जबकि रितिक कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।
वाणिज्य वर्ग में गरिमा चौधरी ने 88.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं साधना शर्मा ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मानविकी वर्ग में प्राची यादव ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नौशीन फिरोज 86.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में हिंदी में शिवम यादव (95 अंक), रसायन विज्ञान में नबील अहमद (94 अंक), जीव विज्ञान में प्रिया मौर्य (94 अंक), अर्थशास्त्र एवं बिजनेस स्टडीज में साधना शर्मा (94-94 अंक), इतिहास में नौशीन फिरोज (94 अंक) तथा राजनीति विज्ञान में प्राची यादव (92 अंक) ने विशेष उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *