मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश प्रमुख महासचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुँचने पर अंगद यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे चौराहा पर फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया ।

बिल्थरारोड । मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश प्रमुख महासचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुँचने पर अंगद यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे चौराहा पर  फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया ।अंगद यादव ने वाहनों के काफिले के साथ नगर में जनता का अभिवादन करते हुए त्रिमुहानी स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चौकिया मोड़ स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा और उभांव तिराहे पर स्व शारदानंद अंचल की प्रतिमा पर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करूंगा। स्वागत में सपा कार्यकर्ताओं में एकजुटता दिखी।इस मौके पर पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, इरफान अहमद, रुद्रप्रताप यादव, संजय यादव, रामाश्रय फाइटर, उमेश पांडेय, राजन कन्नौजिया, अमलेश कन्नौजिया आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *