खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह

बिल्थरारोड । सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में शुक्रवार को खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक सिंह रहे। मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जे आर मिश्र ने माल्यर्पण कर स्वागत किया औऱ बच्चों द्वारा एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।सीबीएसई जोनल गेम्स में विभिन्न खेलो व विभिन्न स्थानों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओ जैसे- वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, चेस, टेबल टेनिस, तायक्वोंडो आदि खेल में सेंटजेवियर्स स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया । स्कूल के एक खिलाड़ी प्रिंस कुमार गोड़ द्वारा ताइक्वांडो में सिल्वर मेडल प्राप्त कर नेशनल के लिए स्थान बना लेने पर ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया । सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने अन्य बच्चो को सम्मानित करते हुए कहा कि जीवन मे खेल बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आज मैं बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हू की मेरे ब्लॉक से सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने विभिन्न खेलो में प्रतिभाग कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया और मैं उनके उज्वल भविष्य की कामना करता हूं। एथलेटिक्स में -प्रज्ञा, रागिनी, सुहानी, प्रीति यादव, सौरभ कुमार, रतन , उपेंद्र, प्रियांशु, शेख, अनुराग , कोच-अरुण यादव, लकी गुप्ता,तायक्वोंडो-प्रिंस कुमार, आकाश, प्रिंस, हार्दिक, आर्यन आदि
कोच-उदित राज गुप्ता,वॉलीबाल-नीरज, कृष, आनंद, आर्यन, करन, शिवम, निखिल
कोच-मंजीत कुमार,टेबल टेनिस-प्रियांशु,अभिषेक,ऋषि,हरि,आभिषेक, आर्यन, श्री कृष्ण, ज़ोहेब आशिफ, आदि कोच-अरविंद कुमार गुप्ता,बैडमिंटन-राज शेखर मिश्रा, अमोघ सात्वत, आयुष, आर्यश,कोच-सतीश जॉन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *