आधुनिक शिक्षा बिना टेबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है- चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ससना बहादुरपुर स्थित स्व0 केशव प्रसाद महाविद्यालय में मंगलवार को चयनित छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया। महाविद्यालय के व्यवस्थापक राजेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में मुख्य अतिथि नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और प्रबन्धक इन्द्रप्रताप सिंह इन्नू ने संयुक्त रुप से छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किया। इस अवसर पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना टेबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। इसके दुरुपयोग से बचने की अपील किया। प्रबन्धक इन्द्रप्रताप सिंह इन्नू ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर टेबलेट वितरण समारोह में प्रवक्ता बेचन यादव, सन्त जी, झुनझुन यादव, कैलास, दिनेश यादव, सन्तोष सिंह, विनोद गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह आदि सहित छात्र / छात्राए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *