निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान हेतु नामांकन में चौथे दिन 14 प्रत्याशियों ने सभासद पद के लिए नामांकन किया

बिल्थरारोड। निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण के मतदान के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया में स्थानीय नगर पंचायत के लिए नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शून्य रहा। जबकि सभासद पद के लिए कुल 14 और प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद का नामांकन कराने के लिए आरओ एसडीएम सीमा पांडे, एआरओ के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी नवानगर रमेश कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दीपक सिंह पूरे दिन बैठे रहे और नामांकन करने वालों का इंतजार करते रहे लेकिन एक भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने 27 सेट में नामांकन पत्र लिया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इस बार शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे है। अधिकांश प्रत्याशी इस बार अलविदा जुम्मा, अक्षय तृतीया और नामांकन के आखिरी दिन यानी 24 अप्रैल को नामांकन की तैयारी में है। वहीं तहसीलदार कोर्ट में सभासद पद के लिए चुनाव अधिकारी आरओ राममिलन गोंड के समक्ष वार्ड नम्बर 3 से नीलेश कुमार दीपू, वार्ड नम्बर 6 से राममनोहर गांधी नंबर 2 से सीमा गौतम 4 से मन्नू सोनी सहित 14 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान नायब तहसीलदार दीपक सिंह के देखरेख में तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए थे। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र दलबल के साथ पूरे दिन यहां निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *