शीघ्र ही बदलेगा नगर पंचायत बेल्थरा रोड का  तस्वीर,,   चेयरमैन, चेयरमैन प्रतिनिधि मिले मुख्यमंत्री से !

बिल्थरारोड। नगर पंचायत के चेयरमैन रेनू गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने नगर की विभिन्न समस्याओं कान्हा गौशाला/बेसहारा पशु आश्रय,नगर में सीवरेज व जल निकासी की समस्या, तालाब व पोखरे के सुंदरीकरण तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत नगर के चहुमुखी विकास आदि की समस्याओं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अवगत कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने समस्याओं के निराकरण के लिए भरोसा दिलाया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि कान्हा गौशाला/बेसहारा पशु आश्रय,नगर में सीवरेज व जल निकासी की समस्या के लिए 2 करोड़, तालाब व पोखरे के सुंदरीकरण के लिए 2 करोड़ तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत सड़क, नाली , लाइट आदि नगर के चहुमुखी विकास के लिए आदि की समस्याओं 3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया जिसमे मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र धन स्वीकृत करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *