बिजली बिल मीटर रीडरों ने टेट्रा सॉफ्ट कंपनी पर लगाया घूसखोरी का आरोप, पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को दी जा रही नियुक्ति !
बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के दर्जनों बिजली मीटर रीडरों ने उपजिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर टेट्रा सॉफ्ट कंपनी पर गंभीर आरोप लगाया हैं। दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि पिछले पांच वर्षों से कार्यरत मीटर रीडरों को हटाकर मोटी रकम लेकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। पीड़ित मीटर ने बताया कि पहले उन्हें कंपनी की ओर से आवश्यक कागजात जमा कराने को कहा गया और प्रशिक्षण का हवाला देकर काम से हटा दिया गया। कुछ ही दिनों बाद “टेट्रा सॉफ्ट फैमिली बेल्थरा रोड” नाम से एक ग्रुप बनाकर उसमें नए लोगों को जोड़ा गया। आरोप है कि इस ग्रुप में जुड़ने के बाद मीटर रीडर बनने के अमय कुमार व अन्य लोगों के माध्यम से मीटर रीडर बनने के लिए ₹20,000 की मांग की गई। जो कंपनी के सुपरवाइजर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर यह अवैध वसूली कर रहे हैं। पैसा न देने वालों का आईडी आज तक चालू नहीं किया गया, जबकि पैसे देने वालों को नियुक्त कर लिया गया। 30 मई 2025 को कंपनी द्वारा नए लोगों को कार्य पर लगा दिया गया, जिससे पुराने मीटर रीडरों में भारी आक्रोश है।पीड़ित मीटर रीडरों ने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूर्व में नियुक्त मीटर रीडरों को दोबारा कार्य पर लगाने की मांग की है।
