क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से एक किशोर व भैंस झुलसी तथा तीन बकरियां जलकर मर गयी और पूरा समान जलकर राख हो गया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रविवार की देर शाम 7 बजे अलाव से निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से एक 15 वर्षीय किशोर, एक भैंस बुरी तरह झुलस गई वही तीन बकरियां जल कर मर गयी व कपड़ा तथा घर का सभी समान जलकर राख हो गया। इस आग लगी कि घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पशु पालन विभाग की एम्बुलेंस ने जली हुई भैंस का इलाज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्दाडीह गांव निवासी अवधेश गुप्ता रिहायशी झोपड़ी में अपने परिवार का भरण पोषण करते है। रविवार की शाम लगभग 7 बजे मच्छर से बचाव के लिए झोपड़ी में अलाव जलाये थे। अलाव से उठी चिंगारी ने पूरी रिहायशी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किन्तु झोपड़ी में बधी तीन बकरियां जल कर मर गयी और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। तथा आग बुझाते समय राहुल 15 वर्ष पुत्र अवधेश गुप्ता भी झुलस गया। वही झोपड़ी में रखा राशन, कपड़ा, गद्दा, रजाई, चारपाई आदि अन्य सभी समान जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमकार द्वारा हल्का लेखपाल और पशुपालन एम्बुलेंस 1962 पर फोन कर दिया गया। मौके पर पहुँची पशुपालन एम्बुलेंस के डॉक्टर अंजनी कुमार और उनके सहयोगी राहुल यादव ने जली हुई भैंस का उपचार किया। हल्का लेखपाल ने कल सुबह में आने की बात कही। इस आग लगी कि घटना के बाद अवधेश गुप्ता का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। सोने व रहने की कोई व्यवस्था नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *