बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के चचेरे भाई का निधन

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्राम सभा पशुहारी निवासी व बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के चचेरे भाई सत्येंद्र यादव 35 वर्ष का गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान असामयिक निधन होने की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। वे लगभग एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। विधायक और उनके परिजन लखनऊ से शव लेकर चल दिये है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर किया जायेगा। निधन की खबर मिलने उनके घर पशुहारी पर शुभेच्छुओं का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *