उभांव पुलिस को बड़ी सफलता, महिला चोरों को गिरफ्तार कर बरामद किए 8100 रुपये नकद


बलिया, 22 मई 2025:
जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली, जब दो वांछित महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 8100 रुपये नकद बरामद किए गए। यह गिरफ्तारी चौकिया मोड़ के पास चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन, एएसपी अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उभांव पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम ककरासो मोड़ से समय करीब 5:30 बजे दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार की गई महिलाओं के नाम हैं:

  1. प्रिंयका देवी पत्नी गोल्डेन चौधरी
  2. रिमझिम पत्नी अभेश चौधरी
    (दोनों निवासी – ग्राम कोरान सरैया, थाना कोरान सरैया, जिला बक्सर, बिहार)

इनके विरुद्ध थाना उभांव में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 93/25 एवं 122/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के पास से चोरी की रकम 8100 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने फर्द बरामदगी के आधार पर धाराओं में वृद्धि करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
30 अप्रैल 2025 को वादी की पुत्री जब ई-रिक्शा से सफर कर रही थी, तभी दोनों अभियुक्ताओं ने चालाकी से उसके पर्स से पैसे चोरी कर लिए थे। उभांव पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह
  • उपनिरीक्षक सूरज पटेल
  • कांस्टेबल ओपेन्द्र यादव
  • महिला कांस्टेबल रीना तिवारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *