तो दूसरे दिन मिला बालक का नदी में शव

लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट पर बुधवार के सुबह पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से जाल डालकर ग्यारह वर्षीय बच्चे का शव नदी से निकाला। शव को पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बतादे कि मंगलवार करीब दस बजे सुबह से ही एक लड़के का टी शर्ट चप्पल नदी किनारे पड़ा था जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा थी कि एक लड़का गंगा नदी में डूब गया है लेकिन इसका पता नही लग सका कि लड़का डूबा है या अफवाह है। बच्चे के कपड़े चप्पल का फोटो सोशल मीडिया पर डाला गया तो फोटो से पहचानकर बुधवार के सुबह परिजन गंगा घाट पर पहुचे कपड़े के आधार पर अपने बच्चे के डूबने की बात पुलिस को बताई। लालगंज चौकी प्रभारी परमानन्द तिवारी ने नाव से बच्चे के शव को खोजने का प्रयास किया बाद में जाल लगाकर देखा गया तो बच्चे का शव नदी से मिल गया। जिसकी पहचान सुग्रीव 11 साल पुत्र गौरी शंकर निवासी जगदेवा थाना बैरिया के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।।
