दो बच्चियो के फरही नाले में डूबने की खबर, देर शाम तक नही चला पता

संध्या
अनिता
तत्कालीन मौक़े का वीडियो

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर फरही नाले में बुधवार की सांय 5 बजे नहाते समय दो बच्चियो के डूबने के मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कई प्रयासों के बावजूद बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार ससना बहादुर गांव की संध्या (11) पुत्री सुनील और अनीता (12) पुत्री रीता अपनी एक सहेली खुश्बू के साथ शाम साढ़े 5 बजे फरही नाले में नहाने गई थीं। नहाते-नहाते दोनों गहरे गड्ढे में चली गईं। जब खुश्बू ने यह देखा तो उसने तुरंत गांव वालों को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और खोजबीन में जुट गए।उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बच्चियों की तलाश में जुटे सभी लोग असफल रहे। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, खासकर अनीता के परिजनों में। अनीता ससना बहादुरपुर में अपने नाना के पास रह रही थी।उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि बच्चियों को खोजने का प्रयास लगातार जारी है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छाया हुआ है और सभी की नजरें तलाश पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *