बलिया से बड़ी खबर: चन्द्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण आज

बलिया, बेल्थरा रोड।
जननायक चन्द्रशेखर जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। आज, दिनांक 17 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार, को बेल्थरा रोड स्थित चन्द्रशेखर उद्यान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम कुछ ही देर में प्रारंभ होने वाला है।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री यशवंत सिंह जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य श्री रविशंकर सिंह ‘पप्पू भैया’ करेंगे।

स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने लगे हैं। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है और चन्द्रशेखर जी के राष्ट्र सेवा के योगदान को याद करते हुए देशभक्ति का माहौल बना हुआ है।

कुछ ही देर में कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *