गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सांप के काटने से श्रद्धालु की मौत !

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बाल मुकुंद शर्मा की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाल मुकुंद शर्मा गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर डूहा बिहरा स्थित अद्वैत शिव शक्ति धाम मौनिया बाबा समाधि स्थल पर दर्शन के लिए गए थे।
देर शाम मंदिर परिसर में ही उन्हें सांप ने डस लिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। श्रद्धालु की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
