पोखरे मे डूबने से हुए अल्तमश के मौत के मामले में डीआइजी आजमगढ़ के निर्देश पर उभांव थाने में 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिल्थरारोड। लगभग एक माह पूर्व बच्चों के संग पोखरे में नहाते समय किशोर अल्तमश 15 वर्ष की पानी मे डूबने से हुए मौत के मामले में पिता की दी गयी तहरीर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर उभांव पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ को दिए गए शिकायती पत्र में शोएब अहमद पुत्र स्व० अब्दुल वहाब निवासी जहीरगंज वार्ड नं0-13 ने आरोप लगाया है कि साहब हुसैन उर्फ छोटू पुत्र अज्ञात निवासी जहिरगंज जो एक वर्ष पूर्व मेरी गाड़ी चलाता था। जिसे प्रतिमाह रु0 15000/- (पन्द्रह हजार रुपये मात्र) देता था उसी दौरान मेरे घर आकर मुझसे कुछ एडवांस के रुप में कुछ पैसे की मांग किया। मेरे द्वारा पैसा न देने की बात कहीं तो उसने कहा कि अबआप की गाड़ी नहीं चलाऊंगा। इसका अन्जाम भविष्य में बुरा होगा। उसी क्रम में एक षड्यन्त्र के तहत अपने लड़के तौहिद को साजिश में लेकर मेरे पुत्र अल्तमश से एक माह पूर्व दोस्ती कराया और उसका लड़का 06 अप्रैल को सायं 5 बजे तौहिद मेरे लड़के को मेरे घर से लेकर गया तथा तौहिद के साथ मुहल्ले के तीन और लड़के जिशान पुत्र आमीर वार्ड नं0-1, राज पुत्र रुस्तम वार्ड नं0-13 , अरबाज पुत्र रईस निवासी वार्ड नं0 7 बगल के पोखरे में नहाने हेतु ले गये और मेरे लड़के व उक्त ड्राइवर का लड़का व जिशान व अरबाज मेरे लड़के को नहाते हुए कहें कि और आगे आओं मेरे लड़के द्वारा आगे जाने से मना करने पर उक्त तीनों लडके उसे धक्का देकर उसे पानी में डूबा दिये। जिससे मेरे लड़के की मौत हो गयी। मेरा लड़का जब देर रात तक घर नहीं आया तो मैनें चारों ओर तलाशा तो उक्त तौहिद और जिशान मिले, तो मैनें उनसे अपने लड़के के बारे में पूछा तो वे लोग हमे यहाँ-वहाँ कहकर मेरा ध्यान भटकायें तथा बाद में कहें कि रेलवे स्टेशन गया था। बाजार में घूम रहा था। तो मुहल्ले के लोग टूढ़ते टूढ़ते उक्त पोखरे के पास पहुँचे। देखे कि एक चप्पल पड़ा हुआ है तो लोगों का शंका हुआ तो हमें तुरन्त सूचित किये तब मैने वहाँ जाकर चप्पल देखकर पहचान किया कि मेरे ही लड़के का चप्पल है। यह देखकर मैं आवाक रह गया। अन्य लोग व चौकी इंचार्ज सीयर द्वारा मौके पर पहुँच कर उक्त पोखरे में खोज बिन करायें तो मेरे लड़के की लाश बरामद हुई तथा स्थानीय पुलिस लाश का पोस्टमार्टम भी कराया गया। शोएब अहमद का आरोप है कि थानाध्यक्ष उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में मेरे तहरीर पर आज तक सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया तथा मुझे विश्वास में लेकर मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन देते रहें। थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा पंजीकृत नही करने पर थक हार कर डीआइजी आजमगढ़ से न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ी। उनके निर्देश के बाद नामजद पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

