नगर पंचायत द्वारा नगवासियो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल शुद्ध आरओ पेयजल वाहन को सेवानिवृत्त अध्यापिका ज्ञानप्रभा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बिल्थरारोड। अक्षय नवमी के पावन पर्व पर बुधवार को नगर पंचायत द्वारा नगवासियो को शुद्व पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल शुद्ध आरो पेयजल वाहन को श्यामसुन्दरी बालिका इण्टर कालेज की सेवानिवृत्त अध्यापिका ज्ञानप्रभा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि यह मोबाइल शुद्ध आरओ पेयजल डिजिटल वाहन पूरे नगर में हर रोज भ्रमण कर नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। जिससे नगवासियो को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी नही झेलनी पड़ेगी। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अशोक जायसवाल, अनूप जायसवाल,विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, पंकज मोदी, सुधीर मौर्य आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
