वन विभाग के दरोगा पर गंभीर आरोप, समाजसेवी की तत्परता से टली आत्महत्या की घटना!

बिल्थरारोड (बलिया)।
वन विभाग में तैनात दरोगा उग्रसेन कुमार पर उनकी पत्नी ने बेवफाई और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति के कई महिलाओं से नाजायज संबंध हैं और विरोध करने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
महिला द्वारा उभांव थाने में लिखित तहरीर देने के एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से वह आहत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने पति को थाने बुलाकर छोड़ दिया और उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
न्याय न मिलने से निराश महिला ने सिलेंडर से आग लगाकर आत्महत्या करने तथा बाद में पोखरे में कूदकर जान देने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद समाजसेवी अली रजा ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
महिला ने पूरे मामले की शिकायत डीआईजी आजमगढ़ से मोबाइल पर की है। बताया जा रहा है कि डीआईजी ने उसे एसपी से मिलने की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समाजसेवी समय पर हस्तक्षेप न करते तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *