पीस कमेटी की बैठक क्या महत्वपूर्ण बिंदु था,मीडिया के समक्ष रखने में प्रशासन असहज रहा

बिल्थरारोड (बलिया)। रमजान माह प्रारम्भ होने को लेकर शांति समिति की एक आवश्यक बैठक स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में बुधवार की शाम आयोजित की गयी। जिसे एसडीएम शरद चौधरी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने शासन के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया। सबसे महत्वपूर्ण विषय तो यह रहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय मीडिया को आमंत्रित नही किया गया था, जब कि इस बैठक से पूर्व प्रत्येक बैठको में मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया जाता रहा है। इस बैठक में ऐसा क्या महत्वपूर्ण विन्दु क्या रहा जिसे मीडिया के समक्ष रखने में प्रशासन असहज रहा। इसकी चर्चा बैठक से बाहर विन बुलाये खड़े मीडियाकर्मियों में होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *