भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा “रिंकू ” के भांजे उत्कर्ष को यूट्यूब से मिला सिल्वर प्ले बटन!


आज के युग में जहां एक तबका सुरक्षित कैरियर के तलाश में भागादौड़ी कर रहा है वहीं इसी समाज में ऐसे भी धुरंधर हैं ,जो अपनी अलग राह तलाश रहे हैं।
कुछ ऐसा ही कारनामा किया है भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा    रिंकू के भांजे उत्कर्ष ने ।
उन्हें प्रख्यात सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब ने 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर सिल्वर प्ले बटन से सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि भारत सरकार भी आजकल लगातार सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर को उनके काम को लेकर प्रोत्साहित कर रही है।
उत्कर्ष के चैनल Slaap Gaming पर वर्तमान में 1.44 लाख फॉलोवर हैं, जबकि अभी वर्तमान में उनकी उम्र सिर्फ 16 साल है।इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि अर्जित करने कर उनके मामा भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा रिंकू ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए क्षेत्रवासियों से उनके चैनल को अधिक से अधिक सब्सक्राइब करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *