उभांव थाने से महज 150 मीटर दूर लगभग डेढ़ दर्जन अज्ञात हमलावरों ने लाठी डण्डे से हमला कर दो युवकों को किया घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना से लगभग 150 मीटर दूर करीमगंज गांव के समीप अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर लाठी डंडे से हमला कर बुरी तरह घायल करने के बाद दवा का बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घयल युवकों ने किसी तरह उभांव थाना पहुँचकर घटना की जानकारी दी। आएदिन अज्ञात हमलावरों द्वारा किसी न किसी पर हमला कर घायल कर देने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर लोगो द्वारा सवालिया निशान लगाया जाने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन कुमार बरनवाल 22 वर्ष पुत्र विनय कुमार बरनवाल ग्राम कोथ थाना सिकंदरपुर, रोहित 24 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र राम बेल्थरारोड से पिता का दवा लेकर जा रहे थे कि उभांव थाने से 150 मीटर दूर करीमगंज गांव के पास लगभग डेढ़ दर्जन लाठी डण्डे से लैस अज्ञात हमलावरों ने बाइक रुकवा कर हमला बोल दिया। जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर भाग निकले। किसी तरह घायल युवक उभांव थाना पहुँचे । पुलिस ने सीएचसी सीयर लेकर मेडिकल कराया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगो मे दहशत व्याप्त है।
